बीकानेर (मुकेश रामावत): शुक्रवार को भाजपा की संभागीय स्तरीय संगठन बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी बिश्नोई और आईटी सेल के अविनाश जोशी सहित प्रदेश व संभाग के प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर जिले के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नई कार्यकारिणी और संगठनात्मक ढांचे का परिचय भी दिया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए, साथ ही आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक का मुख्य फोकस संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं में जोश भरना रहा, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।
बीजेपी की संभागीय बैठक: अजय कुमार और राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर मंथन
By -
July 17, 2026
0
Tags: