एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बिलड़ के स्कूली बच्चों ने घर पर लगाया पौधा

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान को समर्पित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तरापानाड़ी, बिलड़ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में अवकाश के बाद दूसरी कक्षा के छात्र लोकेश कुमार एवं मितल कुमार, पुत्र श्री जबराराम भील, निवासी बिलड़ ने विद्यालय से प्राप्त पौधों को अपने घर पर रोपित किया। विद्यार्थियों ने पौधों को पानी देकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधे की जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाले समय में क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सकता है। बच्चों की इस सराहनीय पहल की अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी में सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!