बीकानेर के यशवीर ने पानी में दिखाया जलवा, राज्यस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में जीता खिताब

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): उदयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में बीकानेर के तैराक यशवीर सिंह मेड़तिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यशवीर की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कोच देवेंद्र पटवा को दिया। यशवीर ने कहा कि कोच के मार्गदर्शन और रोजाना की कड़ी मेहनत की बदौलत ही यह सफलता संभव हो पाई। तैराकी संघ के सचिव शशांक ने बताया कि इस जीत के पीछे खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों का निरंतर सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस सही दिशा और मंच की जरूरत होती है। संघ के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने यशवीर, उनके परिजनों और पूरी कोचिंग टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि लगन और सही प्रशिक्षण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संघ ने उम्मीद जताई कि यशवीर आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी बीकानेर और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!