दहेज की मांग पर टूटी शादी: लाखों की डिमांड नहीं मानने पर लड़के वालों ने किया इंकार, 6 के खिलाफ केस दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सगाई के बाद दहेज की मांग को लेकर एक शादी टूट गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने लड़की पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेएनवीसी थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार वल्लभ गार्डन निवासी एक युवक की सगाई तय हुई थी। आरोप है कि सगाई के बाद लड़की पक्ष ने शादी के लिए 50 लाख रुपये की मांग रख दी। युवक पक्ष ने असमर्थता जताई तो दूसरे पक्ष ने शादी से मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि कार्ड छपवाने और अन्य तैयारियां होने के बाद भी रिश्ता तोड़ दिया गया। आरोप है कि इस दौरान लड़की के बारे में अभद्र टिप्पणी भी की गई। शिकायत में युवक के पिता, माता, मामा और अन्य परिजनों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!