महावीर इंटरनेशनल का सेवा दिवस: बीकानेर के सरकारी स्कूल में बच्चों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा और संस्कारों पर दिया जोर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र ने अपना स्थापना दिवस सेवा कार्य के साथ मनाया। शनिवार को कोचरों का चौक स्थित सेठ श्री जमुनादास बजाज उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए गए। साथ ही बच्चों को नियमित पढ़ाई, उज्ज्वल भविष्य और अच्छे संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने उद्योगपति वीर श्री बसंत नोलखा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को बैग वितरित किए। उनके साथ वीर प्रवीण मित्तल और वीर हेमंत सिंघी ने भी छात्र-छात्राओं को बैग दिए। बैग मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्हें शिक्षा के महत्व के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व मनोनीत पार्षद सुरेंद्र कोचर का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने इस सेवा पहल के लिए महावीर इंटरनेशनल और नोलखा परिवार का आभार जताया। केंद्र की पूरी टीम ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!