बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी मृदुल कच्छावा ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 474 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन में बदलाव किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 64 सहायक उपनिरीक्षक, 140 हेड कांस्टेबल और 269 कांस्टेबल को नई जगह भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं। धर्माराम को दंतौर से पूगल आरडी 682 चौकी, धर्मचंद मीणा को जसरासर से नापासर, झंवरलाल को एमपी नगर से बज्जू लगाया गया है। बीरबल राम गंगाशहर से महाजन, बन्नाराम पुगल से महिला थाना, कविंद्र कुमार नापासर से खाजूवाला पहुंचे हैं। कुलदीप सिंह कोटगेट से महिला थाना और महावीर प्रताप सिंह गंगाशहर से पुलिस लाइन भेजे गए हैं। इसके अलावा महेश कुमार डूंगरगढ़ से नोखा, मांगीलाल गंगाशहर से खाजूवाला, दूसरे मांगीलाल को खाजूवाला से हदां, मदनलाल को गंगाशहर और मुकेश कुमार को श्रीडूंगरगढ़ स्थानांतरित किया गया है। रामदेव, शशिशेखर, साहीराम, जगदीश प्रसाद, नारायण राम और नेतराम जैसे पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
रामचंद्र खाजूवाला, रामफल सिंह लूणकरणसर, रोहिताश भारी कोलायत, राजेश कुमार गजनेर और श्रवण कुमार को दंतौर भेजा गया है। शेर सिंह को सदर, सुरेश कुमार को लूणकरणसर, सुरेंद्र कुमार को कालू और वेदपाल को सदर थाना लगाया गया है। महिला पुलिसकर्मियों में श्रीमती उम्मीद को पांचू, श्रीमती सुमन यादव और सुनीता को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित कर्मियों को जल्द से जल्द नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।