बीकानेर पुलिस का सख्त एक्शन: नशा तस्करी के 4 फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने दिए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 4 आरोपियों पर ईनाम घोषित किया है। प्रत्येक पर 5000 रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं और अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में वांछित हैं।

*किन पर रखा गया इनाम*
1. मखन सिंह: निवासी सोहनगढ़ रतेवाला, थाना गुरु हरसहाय, जिला फिरोजपुर पंजाब। 
ये खाजूवाला थाने में 22 फरवरी 2022 को दर्ज एनडीपीएस के मुकदमे में फरार हैं।

2. जोरा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह: निवासी पेशा बैरडिंग, थाना ठुठगढ़, जिला धर्मकोट मोगा पंजाब। उम्र 20 साल।
3. जसवीर उर्फ मोमी उर्फ बॉस-पुत्र सतनाम सिंह: निवासी बड़ी मैया, जिला होशियारपुर पंजाब।  
    उपरोक्त दोनों बीछवाल थाने में 1 मार्च 2026 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट और 42 कारागार अधिनियम के केस में वांछित हैं।

4. थानसिंह उर्फ खानू सिंह-पुत्र डूंगर सिंह सांखला राजपूत: निवासी बीठनोक, थाना कोलायत। ये पूगल थाने में मार्च 2024 में दर्ज मुकदमा नंबर 59 में एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित हैं।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इन चारों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए। पुलिस अब इनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। फिलहाल पुलिस का फोकस जिले में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने पर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!