नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उप शाखा नारायणपुर ने शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम गुर्जर के नेतृत्व में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करवाने, विगत 6 सत्रों से लंबित डीपीसी करवाने, राज्य सरकार द्वारा दिए गए पे-प्रोटेक्शन आदेश को वापस लेने, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीईटी परीक्षा की बाध्यता खत्म करने, जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण, कर्मचारियों पर लगी आर्थिक नाकेबंदी हटाने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग शामिल है, साथ ही संविदा कार्मिकों को नियमित करने, प्रबोधकों की डीपीसी और स्टाफिंग पैटर्न व्यवस्था में सुधार की मांग भी की गई है। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम गुर्जर ने बताया कि राज्य के समस्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए सरकार सकारात्मक निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान करे।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम गुर्जर, अखलेश पंचोली, कैलाश चंद, सुवालाल जाट, रामकरण गुर्जर, मदन मोहन शर्मा, मुरारी लाल गुर्जर, भीवाराम खजोतिया,छाजूराम, नेत्रपाल यादव, श्रीराम जाट, रघुवीर सिंह चौहान, रामनिवास गुर्जर, बलकेश मीणा, राजीव लोचन, सत्यनारायण शर्मा, किशनलाल जाट सहित संघ के पदाधिकारियों मौजूद रहे।n
*शिक्षक संघ ने 7 सूत्रीय मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
By -
July 10, 2026
0
Tags: