महिलाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए किया गया जागरूक

AYUSH ANTIMA
By -
0



भिवाड़ी (जयबीर सिंह): भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड के सहयोग से भिवाड़ी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।बकार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला उद्योग केंद्र के कमल चौधरी ने महिलाओं को उद्यमिता, स्वरोजगार के अवसरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं चित्राक्षी बाली ने वित्तीय समावेशन, बैंकिंग सेवाओं तथा उत्पाद विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड की ओर से अनिल यादव एवं करण यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपना उद्यम स्थापित करने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की ओर से दिविशा एवं निहारिका ने समूह उद्यम की अवधारणा, उसके लाभ एवं सफल संचालन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय ईडीआईआई के प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर सोनू सिंह ने किया, जबकि प्रोजेक्ट ऑफिसर अमित कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कल्पना चौधरी, हेमलता शर्मा, पूजा सहित कुल 45 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान एवं श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड का महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु इस उपयोगी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!