घर के बाहर से बाइक उड़ाने वाला आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेल से निकला तो उगल दिया चोरी का राज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शहर में घरों के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों पर हाथ साफ करने वाले चोरों के खिलाफ पुलिस को आखिरकार सफलता मिल गई। बसंत कॉलोनी से चोरी हुई मोटर साइकिल के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। आरोपी पहले से ही जिला कारागृह टोंक में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई और उसने चोरी की वारदात कबूलते हुए मोटरसाइकिल बरामद करवा दी। मोटर साइकिल चोरी के इस मामले के खुलासे के लिए निवाई डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी घासीराम मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि 2 जुलाई को बसंत कॉलोनी निवासी विमलचंद जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान अलीगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी शाहरुख पुत्र इस्माइल को 8 जुलाई को जिला कारागृह टोंक से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!