बालाजी मंदिर के पास शराब का खेल बेनकाब: 55 पव्वों के साथ आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव झिलाय के समीप बालाजी मंदिर के पास सड़क किनारे से 55 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। धार्मिक स्थल के पास शराब की खेप मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर निवाई क्षेत्र में लोकल एवं माइनर एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान डीवाईएसपी रवि कुमार शर्मा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी घासीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी रामदेव पुत्र लाडू मीणा निवासी भरथला को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 55 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी घासीलाल मीणा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बालाजी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के आसपास अवैध शराब की मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है और पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!