ऑपरेशन नीलकंठ का बड़ा प्रहार, जेएनवी कॉलोनी पुलिस ने अवैध पिस्टल सहित हिस्ट्रीशीटर तस्कर को दबोचा, कैंपर भी जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन नीलकंठ को एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में जेएनवी कॉलोनी थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मिली खास सूचना के आधार पर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम ने देर रात दबिश दी। कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव के इनपुट पर पुलिस ने देशनोक निवासी तोलाराम पुत्र चेतनराम जाट को धरद बोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की कैंपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। सोलर का काम करता है, वर्तमान में वैष्णो धाम के पीछे किराए के मकान में रह रहा था। इसके खिलाफ पहले से बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसने बरसिंहसर के कालू से खरीदी थी। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के साथ एएसआई मुकेश मीणा, कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव और एफसी मनराम शामिल थे।  
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीनों से जेएनवी कॉलोनी पुलिस मादक पदार्थ, अवैध हथियार और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार बेहतर काम कर रही है। कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव की मुस्तैदी की भी विभाग में खूब चर्चा हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि "ऑपरेशन नीलकंठ" के तहत अवैध हथियार रखने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!