गुरुजी के उपनाम से पहचाने वाले शिक्षक संतोष कुमार जैन की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


इंदौर (श्रीराम इंदौरिया): सरल, सहज, हरदिल अजीज शिक्षा के क्षेत्र में 43 वर्षों तक अध्ययन-अध्यापन के साथ ही अनेक सामजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, संस्थाओं से जुड़े शासकीय हिंदी माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 31, एएसएफ लाइन्स, इंदौर में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार जैन (गुरुजी) की सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्थानीय रुद्राक्ष वाटिका में एक भव्य सम्मान व बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस पारिवारिक आयोजन में सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ ने की। विशेष अतिथि पार्षद राजीव जैन, हुकुम चंद सांवला थे। नगर निगम इंदौर द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित जैन ने अनेक संगठनों में अपनी कार्यशैली से महती भूमिका निभाई। शिक्षक संदर्भ समूह भारत के संभागीय सह-समवयस्क, जिला समन्वयक के पद पर रहकर उत्कृष्ट कार्य कर शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर राज्य स्तरीय पुरस्कार "मेरा विद्यालय मेरी पहचान", विद्यालय को आनंद घर बनाने के अभियान में मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा सम्मानित, राष्ट्रीय अटल शिक्षा रत्न सम्मान, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित जैन का वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल, जिला इकाई इंदौर के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम संभागीय अध्यक्ष राजेश जोशी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रान्तीय संयुक्त सचिव दीपक धनोड़कर, संभागीय समन्वयक सुभाष चंद्र वर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंदेल ने शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश जोशी ने कहा की संतोष कुमार जैन गुरुजी एक उत्कृष्ट, बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तित्व के धनी हैं। आपने सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, परमार्थिक, शैक्षिक, बौद्धिक क्षेत्र की गतिविधियों में अपनी उत्कृष्ट छाप छोड़ी है। आपके सेवानिवृत्ति तक किये गए कार्य आपके नाम के अनुरूप संतोष प्रदान करते हैं किंतु अब आपको संतोष भाव लेकर बैठना नहीं है। आगे भी ऐसे ही सामाजिक सरोकार के कार्य करते रहना है। इस अवसर पर वीएनपीए के जिलाध्यक्ष एवम शिक्षक संदर्भ समूह के पूर्व संभागीय समन्वयक नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने संदर्भ समूह की ओर से समूह का अंगवस्त्र, मोमेंटो एवम प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया। यह जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!