छात्रों पर लाठी चार्ज लोकतंत्र पर हमला: बीकानेर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याएं सुननी चाहिए, उन्हें दबाना नहीं चाहिए। जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि देशभर में पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा नीति की विफलता के कारण लाखों युवा परेशान हैं। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।  
प्रेसवार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान आरिफ, साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, जाकिर हुसैन नागौरी, शहजाद भूट्टो, कांग्रेस नेता नितिन वत्सल, राहुल जादू संगत, धनसुख आचार्य, भीखाराम मेघवाल शामिल थे। सभी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है। पेपर लीक जैसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने तक विरोध जारी रहेगा। प्रेसवार्ता के माध्यम से बीकानेर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!