हथियारों से लैस होकर घर में घुसे हमलावर, तोड़फोड़-मारपीट कर 20 हजार ले गए, महिला ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): नयाशहर थाना क्षेत्र के डींडू सिपाहियों के मोहल्ले में 21 जुलाई की रात हथियारबंद लोगों द्वारा एक घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायतकर्ता नेक परवीन पत्नी अकबर अली के अनुसार रात करीब 10:30 बजे फरमान खान, साहिल चौहान उर्फ डेविल, अबुतराब उर्फ रुहमान, अरमान खान, अमीन चुनगर समेत 6-7 लोग गंडासी, सरिए, पाइप और हॉकी लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने पहले मुख्य गेट और खिड़कियों को तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। वीडियो में आरोपियों को परिवार को धमकाते और अंजाम भुगतने की चेतावनी देते देखा जा सकता है। नेक परवीन का आरोप है कि हमलावरों ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए उनके बेटे मोहम्मद रियान*श के साथ भी मारपीट की गई और धक्का देने से वह जमीन पर गिर गई।  
शिकायत में कहा गया है कि जाते समय आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि "ये तो सिर्फ ट्रेलर है"। साथ ही घर में रखे करीब 20 हजार रुपये भी ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों की उनके बेटे इब्राहिम से पुरानी रंजिश है और उसी के चलते पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। नेक परवीन ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। नयाशहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!