महिला की शिकायत पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, नोखा थाना के एएसआई मानवेंद्र सिंह निलंबित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): पुलिस विभाग में शुक्रवार को एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने नोखा थाना में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को एक महिला की गंभीर शिकायत के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग के अनुसार महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और विभागीय स्तर पर तुरंत जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। एसपी मृदुल कच्छावा ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट किया कि विभाग में अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार अथवा पद का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई को बीकानेर पुलिस की अनुशासनात्मक व्यवस्था और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई का यह उदाहरण पेश किया गया है।
फिलहाल विभाग ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!