शादी से दो दिन पहले पुलिस ने दबोचा दूल्हा, 2025 के अफीम तस्करी मामले में बना सहआरोपी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): श्रीडूंगरगढ़ शादी के महज दो दिन पहले सात फेरों की तैयारी कर रहे एक युवक को सेरुना थाना पुलिस ने 2025 के अफीम तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया। अब दूल्हे को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि 2025 में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अफीम के साथ एक युवक अंकित को गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच उन्हें सौंपी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार अंकित का भाई गांव तोलियासर निवासी आनंद राजपुरोहित भी इस तस्करी में शामिल था। पुलिस ने शुक्रवार को आनंद को सहआरोपी मानते हुए धर दबोचा। बिश्नोई के अनुसार 2025 में अंकित के पास से करीब 400 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। उसी प्रकरण में अब आनंद को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई को आनंद की शादी तय थी, लेकिन अब उसकी शादी की तारीख टल गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!