*97.60% की शानदार उड़ान: सपना बैरवा ने कला संकाय में लहराया सफलता का परचम

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, यह साबित कर दिखाया है शहर के एमडीएस स्कूल की छात्रा सपना बैरवा ने। सपना ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं कला वर्ग परीक्षा-2026 में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रबंध समिति के निदेशक बृजसुन्दर शर्मा, उप-निदेशक यशवर्धन शांडिल्य एवं प्रधानाचार्य गंगाधर बैरवा सहित समस्त शिक्षकों ने छात्रा का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर छात्रा के परिजनों को भी बधाई देते हुए उनकी सफलता में परिवार के योगदान की सराहना की गई। शिक्षा समिति सचिव बृजसुन्दर शर्मा ने कहा कि "पानी और प्रतिभा अपना रास्ता स्वयं बना लेते हैं।" उन्होंने कहा कि सपना की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सपना बैरवा की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है तथा शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!