जसरासर-कातर मार्ग पर भीषण टक्कर: अर्टिका-इको की आमने-सामने भिड़ंत, 8 गंभीर घायल पीबीएम रेफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले के नोखा क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जसरासर थाना इलाके में मंगलवार को जसरासर-कातर मार्ग पर दो गाड़ियों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
*क्यों हुआ हादसा*

जानकारी के अनुसार जसरासर-कातर मार्ग पर एक अर्टिका कार और एक इको गाड़ी आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

*8 घायल, पीबीएम अस्पताल रेफर*

इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के PBM अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस भीषण हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!