बीकानेर में चोरो का तांडव: 4 दिन में आधा दर्जन वारदात, करोड़ों का माल साफ, पुलिस के हाथ खाली

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र से चोरी की खबर सामने आ रही है। पिछले चार दिनों में ही जिले में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन वारदातों में चोर करोड़ों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। लगातार बढ़ रही चोरियों से आमजन में डर का माहौल है। 
ताजा मामला शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। यहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 2 लाख रुपये नकद और आभूषण चोरी कर लिए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सुरेश भार्गव पुत्र ताराचंद भार्गव के अनुसार, यह घटना 23 जून की रात 12:30 बजे के बाद जयपुर रोड स्थित स्वर्ण जयंती अशोक नगर, मकान नं. 59 में हुई। सुरेश भार्गव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक दिन के लिए सूरत गए हुए थे। उसी रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर के दरवाजे खुले हैं। घर पहुंचने पर देखा तो अंदर का गेट टूटा हुआ था और आलमारी व सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध चोर घर के अंदर आते और चोरी के बाद वापस जाते दिखे। दोनों ने आलमारी में रखे गहने और 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने इस मामले में जेएनवी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन शिकायत के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की सुस्ती को लेकर शहरवासियों में आक्रोश है। लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!