82.03 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार, हीरो स्पलैंडर भी जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


बासदयाल/कोटपूतली-बहरोड (संदीप भारद्वाज): अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बासदयाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 82.03 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अफीम के परिवहन में प्रयुक्त एक हीरो स्पलैंडर प्लस मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली खान आरपीएस के निर्देशन वृत्ताधिकारी बानसूर मनीषा मीणा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कश्मीर सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

*घटना का विवरण* 

3 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर टीम ने बानसूर रोड, आडीगैली, चतरपुरा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान सतवीर उर्फ मोनू पुत्र रामफल उर्फ रामकरण गुर्जर, उम्र 25 साल, निवासी चेचियों की ढाणी, तन किशोरपुरा, थाना हरसौरा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 82.03 ग्राम अवैध अफीम व परिवहन में ली गई हीरो स्पलैंडर प्लस मोटर साइकिल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बासदयाल में प्रकरण संख्या 94/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी नारायणपुर रोहिताश कुमार पुलिस निरीक्षक को सौंपा गया है।

*गठित टीम*

उ.नि. कश्मीर सिंह, सउनि देवीसिंह, हैड कानि. नरेन्द्र कुमार 37, कानि. अजय कुमार 481, शंकर लाल 922, सायरमल 934, चालक कानि. राजेश कुमार 1073 थाना बासदयाल।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!