एचआरआरएल रिफाइनरी उद्घाटन का जिला मुख्यालय पर हुआ लाइव प्रसारण, 380 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0


खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा (बालोतरा-बाड़मेर) स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल के सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन एवं उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा। रोजगार उत्सव के दौरान जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव सहित अन्य अतिथियों ने जिले के 380 युवक-युवतियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें शासन सचिवालय एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में 287 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पंचायती राज विभाग में 8 ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग में 45 व्याख्याता एवं वरिष्ठ अध्यापक, कॉलेज शिक्षा विभाग में 4 व्याख्याता, कृषि विभाग में 3 कृषि अधिकारी, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में 3 पद, सहकारिता विभाग में 1 निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 1 कनिष्ठ अभियंता, पुलिस विभाग में 21 कॉन्स्टेबल, शिक्षा विभाग में 2 प्रयोगशाला सहायक (अनुकंपा नियुक्ति), विद्युत विभाग में 3 टेक्नीशियन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में 1 एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर तथा पुलिस विभाग में 1 कॉन्स्टेबल (अनुकंपा नियुक्ति) शामिल रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता धर्मवीर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिले की सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!