चोमू/जयपुर: एक पेड़ मां के नाम" राजस्थान वन महोत्सव 01 जुलाई से 7 जुलाई के तहत की श्रृंखला में 4 जुलाई, शनिवार को यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर स्थित कैंपस में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान चोमू उपखंड अधिकारी आशीष कुमार शर्मा, तहसीलदार डॉ.विजयपाल, गोविंदगढ़ नायब तहसीलदार सुरेश कुमार देवत, गोविंदगढ़ विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व यूनिवर्सिटी के परियोजना निदेशक संदीप कुमार अग्रवाल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वृक्षारोपण किया।
3/related/default