नीमराना: शाहजहांपुर पुलिस ने एसबीआई बैंक रिको एरिया में चोरी की नियत से ताले तोड़कर प्रवेश करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी व बैंक के टूटे हुए 4 ताले बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार, नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची आरपीएस के निर्देशन में वृत्ताधिकारी नीमराना चारूल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रकीता पु.नि. के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।घटना 20 जून 2026 को रात 7:15 बजे बैंक मैनेजर श्रीवास्तव ने बैंक में ताला लगाकर छुट्टी की थी। रात में पुलिस ने सूचना दी कि बैंक का गेट खुला है और लाइट बंद है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो बैंक में सामान सुरक्षित मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दीवार फांदकर बैंक में घुसा और दरवाजे पर लगे 4 ताले तोड़कर अंदर प्रवेश करता दिखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर 113/2026 धारा 331(4), 305, 62, 112 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना शाहजहांपुर व साइबर सेल ने क्राइम पैटर्न एनालिस, सीसीटीवी कैमरा मैपिंग, तकनीकी सहायता, रूट ट्रेसिंग व फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र यादव पुत्र रामसिंह अहीर, उम्र 31 साल, निवासी खोहरी, थाना बहरोड़ सदर व मोहित पुत्र रतनलाल हरिजन, उम्र 19 साल, निवासी बोहरी, थाना बहरोड़ सदर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी व SBI बैंक के टूटे हुए 4 ताले बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान में साइबर सेल के हैड कानि. संदीप कुमार 112 व कानि. अंकित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अहम भूमिका रही प्रकीता पु.नि., सउनि अजीत सिंह, हैड कानि. वीरसिंह 62, कानि. देवेन्द्र 576, ओमप्रकाश 783, कृष्ण 670 थाना शाहजहांपुर, हैड कानि. संदीप 112 व कानि. अंकित साइबर सेल।
एसबीआई बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ई-स्कूटी व टूटे ताले बरामद
By -
July 04, 2026
0
Tags: