जागरूकता शिविर विद्यार्थियों को संविधान और नालसा योजनाओं की दी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नीमराना में शनिवार को मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी सुनील कुमार ने शिविर में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इसके बावजूद आज भी अनेक बच्चे, महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। अशिक्षा, जागरूकता की कमी और आर्थिक कमजोरी के कारण कई बार लोग शोषण, हिंसा एवं अन्याय का शिकार हो जाते हैं। शिविर में विद्यार्थियों को बताया गया कि नालसा द्वारा बच्चों, महिलाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए विभिन्न विधिक सहायता एवं संरक्षण संबंधी योजनाएं संचालित की जाती हैं। बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण का अधिकार व्यवहारिक रूप से प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में सुनील ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए संविधान के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों का सही उपयोग करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय से जुड़े प्रश्न पूछे और संविधान के प्रति अपनी समझ को और मजबूत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!