बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चल रहे "ऑपरेशन नीलकंठ" के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ दबोचा है।
*रोशनी घर चौराहे पर हुई कार्रवाई*
सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात रोशनी घर चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पलाना निवासी कुंभाराम जाट को उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से करीब 7 ग्राम एमडी बरामद हुआ।
*गाड़ी और आरोपी दोनों जब्त*
पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
*एसपी सिटी और सीओ के निर्देशन में हुई कार्रवाई*
यह कार्रवाई एसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेंद्र पचार की टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।