नीट पेपर लीक और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई जोधपुर शहर का विशाल मशाल जुलूस

AYUSH ANTIMA
By -
0


जोधपुर (रंजन दहिया): भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन' (एनएसयूआई) जोधपुर शहर द्वारा नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक, देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस एनएसयूआई शहर जिला अध्यक्ष डॉ.बबलू सोलंकी के नेतृत्व में भाटी चौराहे से लेकर राजीव गांधी प्रतिमा, नई सड़क तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। हाथों में जलती मशालें और विरोध के बैनर लिए युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों के हितों की रक्षा के समर्थन में लगातार नारे लगाए गए। पूरे मार्ग में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे करण सिंह उचियारड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस सूरसागर प्रत्याशी शहजाद खान सहित कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताओं ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। डॉ.बबलू सोलंकी ने कहा कि देश में नीट सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामलों ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका कहना था कि बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं में गहरा आक्रोश है। डॉ.सोलंकी ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद करें। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। डॉ.सोलंकी ने कहा कि यदि जल्द ही इस विषय पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई और जिम्मेदारी तय नहीं हुई, तो एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश और देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, एनएसयूआई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग का समर्थन किया। मशाल जुलूस में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भरत डिगाड़ी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र कड़ेला, इकाई अध्यक्ष जुझार सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ऋषि गहलोत, ऋषि कछवाह, राकेश खोजा, राघवेंद्र सिंह भाटी, छात्र प्रतिनिधि जीतेश्वर चौधरी, जिला अभिजीत गांधी, महासचिव भागीरथ देवासी, रोहित मेहरा, हेमराज सोलंकी, सुनील प्रजापत, जिला सचिव राजवीर पटेल, सुरेंद्र बेनीवाल, ललित चावरिया, जसराज चौधरी, हर्षवर्धन सिंह, विष्णु पंचारिया, नमन जैन, युवराज सैन, दिनेश गहलोत, ऋषभ रांकावत, शेरू गुंदी, कमलेश सोलंकी, मोहित परिहार, अशोक सोलंकी, दयाल सिंह सोलंकी, राकेश गहलोत, गणपत सांखला, सवाई सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!