श्री बालाजी सेवा धाम में आज से गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 7 दिन चलेगी श्रीमद्भागवत कथा

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा के समीप गांव श्रीबालाजी स्थित श्री बालाजी सेवा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव 22 जुलाई से 29 जुलाई तक भव्य रूप से मनाया जाएगा।  

*श्रीमद्भागवत कथा से होगी शुरुआत* 

महोत्सव के उपलक्ष्य में आज से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन श्री बालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक चलेगी। मीडिया प्रभारी पुखराज सांखी ने बताया कि आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए महिला-पुरुषों के बैठने की पृथक व्यवस्था की गई है।  

*बाहर से आने वाले भक्तों के लिए निशुल्क सुविधाएं* 

उन्होंने बताया कि दूर से आने वाले भक्तों के लिए बस, भोजन और आवास की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।  

*गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम: 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन*
  
- सुबह 8.15 बजे: गुरु पूजन।  
- सुबह 9.15 बजे: हवन-यज्ञ। 
- सुबह 10.15 बजे: गुरु आशीर्वाद वचन। 
- दोपहर 12.15 बजे: विशाल भंडारा।  
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!