बीकानेर (मुकेश रामावत): पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई के मामले में फरार चल रहे 2 ईनामी आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से दबोच लिया। इन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस अनुष्ठा कालिया की टीम ने 3 दिन की सर्च ऑपरेशन के बाद फाजिल्का जिले से करण सिंह और गुरकिरत सिंह को गिरफ्तार किया। एक आरोपी को मामा के गांव से और दूसरे को ननिहाल से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 27 फरवरी को खाजूवाला क्षेत्र में सीमा पार से आया ड्रोन मिला था। उसमें 5 पिस्टल और 325 कारतूस बरामद हुए थे। कारतूस के पैकेट पर उर्दू में मैन्युफैक्चरिंग डिटेल थी। इस मामले में पहले एक आरोपी सोनू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसे सप्लाई किए जाने थे और आरोपियों ने पहले कितनी बार ऐसी तस्करी की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
खाजू वाला ड्रोन केस: पाकिस्तान से हथियार लाने वाले 25-25 हजार के 2 ईनामी बदमाश पंजाब से गिरफ्तार
By -
July 21, 2026
0
Tags: