एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुरू: बीकानेर से 40 हजार छात्र-छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार से अपना वार्षिक सदस्यता अभियान आरंभ कर दिया। प्रेस वार्ता में अभियान की रूपरेखा और लक्ष्यों की जानकारी दी गई। प्रांत सह मंत्री पूनम मेड़तिया ने बताया कि इस साल जोधपुर प्रांत में 1.83 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बीकानेर संभाग के लिए 40 हजार विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तित्व विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर काम कर रहा है। परिषद का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उन्हें राष्ट्र सेवा से जोड़ना है।  

*मेड़तिया ने बताया कि सदस्यता अभियान दो चरणों में होगा*
  
- पहला चरण: 21 से 30 जुलाई तक स्कूलों में  
- दूसरा चरण: 3 से 12 अगस्त तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में  
इस दौरान बीकानेर संभाग के सभी जिलों और नगरों में कार्यकर्ता जनसंपर्क कर छात्रों को परिषद के विचार, छात्रहित के आंदोलनों और सेवा कार्यों से अवगत कराएंगे। प्रांत सह मंत्री ने कहा कि एबीवीपी का मकसद सिर्फ सदस्य बढ़ाना नहीं है। शिक्षा, संस्कृति और सेवा के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास पर जोर है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से एबीवीपी से जुड़कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता में संभाग संयोजक मेहुल शर्मा और बीकानेर जिला संयोजक करण जाड़ीवाल भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!