किसानों के लिए बड़ी राहत: राष्ट्रीय बागवानी मिशन में 54 हैक्टेयर पर बगीचा लगाने का लक्ष्य, 50% तक मिलेगा अनुदान

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले में फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने किसानों के लिए नई पहल शुरू की है। अब फल बगीचा लगाने पर मिलने वाला अनुदान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बजाय राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत दिया जाएगा।  

*54 हैक्टेयर में बगीचे लगाने का लक्ष्य*  

उप निदेशक उद्यान अनुसंधान एटीसी प्रेमाराम ने बताया कि जिले को इस साल 54 हैक्टेयर क्षेत्र में नए फल बगीचे स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसान 'राजकिसान साथी' पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

*40% से 50% तक मिलेगा अनुदान* 

सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत के अनुसार, सामान्य किसानों को इकाई लागत का 40% अनुदान अधिकतम 2 हैक्टेयर तक 2 साल में मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को 50% तक अनुदान का लाभ मिलेगा।  

*कितना मिलेगा पैसा - फसल के हिसाब से दरें*  

* श्रेणी-1: पपीता, बेर, आंवला, जामुन, सीताफल, करौंदा, कटहल, बेल - 75 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर। 
* श्रेणी-2 सामान्य अंतराल: मौसंबी, संतरा, किन्नू, अनार, अमरूद, नींबू - 1 लाख 25 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर।  
* श्रेणी-2 उच्च सघनता: 2 लाख रुपए प्रति हैक्टेयर  
पहले साल 60% और दूसरे साल 80% पौधे जीवित रहने पर बाकी 40% राशि दी जाएगी।  

*ड्रिप लगाना जरूरी, सरकारी नर्सरी से लें पौधे*  

विभाग ने स्पष्ट किया कि अनुदान का लाभ लेने के लिए बगीचे के साथ ड्रिप सिंचाई संयंत्र लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए किसानों को पीडीएमसी सूक्ष्म सिंचाई योजना में भी आवेदन करना होगा। नींबू के बीज या टिश्यू कल्चर पौधों को छोड़कर अन्य सभी फलों में ग्राफ्टेड पौधे ही लगेंगे। किसानों को राजहंस नर्सरी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस या कृषि विश्वविद्यालय से प्रमाणित पौधे खरीदने की सलाह दी गई है। बगीचे की साइट पर किसान का नाम, पता, क्षेत्रफल, फसल और "राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अनुदानित" का बोर्ड लगाना भी अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!