जेल से रिहा होने के 7 दिन बाद बीमार कैदी की मौत, पीबीएम में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की जांच

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जेल से रिहा होने के बाद गंभीर बीमार हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कायम नगर निवासी नवाब अली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई रफीक अली पत्नी के भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में जेल में बंद था। 29 जून को जब वह जेल से रिहा हुआ तो उसकी तबीयत काफी खराब थी। परिजनों ने उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चला। 6 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे घर ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंगाशहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!