765 केवी पावरग्रिड लाइन के विरोध में धरना जारी, सामाजिक एकता मंच अध्यक्ष ने दिया समर्थन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बृजलालपुरा गांव में प्रस्तावित 765 केवी डी/सी पावरग्रिड लाइन के विरोध में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रंगलाल लमोरिया ने की। इस दौरान सामाजिक एकता मंच के अध्यक्ष सीताराम पंवार धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। पंवार ने मौके से जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया तथा सक्षम अधिकारियों को धरना स्थल पर भेजकर वार्ता के माध्यम से समाधान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की जायज मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा, उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा और एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। धरने में जयकरण सिंगल, मानसिंह गुरावा, मुंशीराम गुरावा, सजन सिंह लमोरिया, गूगनराम, सुभाष, मूलचंद, राजबाला देवी, सरोज देवी, सुमन देवी, संजय कुमार, रामावत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए और पावरग्रिड लाइन का विरोध जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!