दिन दहाड़े ज्वैलरी दुकान से सोने की चेन लेकर भागा आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, 250 सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी(राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कृष्णा ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हुई सोने की चेन चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और हरियाणा के रेवाड़ी के पास से चूरू जिले के थिरपाली बड़ी निवासी 27 वर्षीय सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर आया, 10.690 ग्राम वजनी सोने की चेन पहनकर परिजनों को दिखाने का बहाना बनाया और दुकानदार को झांसा देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा करीब 1.60 लाख रुपये की चोरी गई सोने की चेन की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!