पिलानी में पुलिस का फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देशानुसार गुरुवार शाम पिलानी थाना प्रभारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने भगतसिंह सर्किल, पंचवटी, चांडक मार्ग, मुख्य बाजार, निहारी चौक, बड़ चौक, पिलानी बस स्टैंड, राजगढ़ रोड और त्रिवेणी प्याऊ सहित प्रमुख क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा यातायात नियमों की पालना करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा। अभियान में एसआई बाबूलाल सहित 25 से 30 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!