नीमराना: नगर पालिका के मोहलडिया में रमन मुंजाल फाउंडेशन द्वारा संचालित हीरो आशा फाउंडेशन सेंटर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। फाउंडेशन के तहत पढ़ी-लिखी स्नातक पास ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर सरकारी विद्यालयों में कक्षा तीसरी से आठवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा व स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा रही है। नीमराना क्षेत्र के आसपास के गांवों में कुल 70 केंद्र संचालित हैं, जहां लगभग 1750 बच्चे प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक दो घंटे की अतिरिक्त शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक माह स्नैक्स, बिस्किट, नमकीन आदि पोषाहार के रूप में वितरित किया जाता है। इन केंद्रों के सुचारु संचालन और निरीक्षण का कार्य नीमराना क्षेत्र में कोऑर्डिनेटर राजकुमार सांवरिया, योगेश कुमार घिलोट एवं दीपक कुमार पिपली द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मोलडिया सेंटर पर पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे को स्नैक्स, बिस्किट व नमकीन के पैकेट वितरित किए। इस दौरान महावीर चर्खिया ने कहा कि रमणकांत मुंजाल फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है और कुपोषण से भी बचाव हो रहा है।
हीरो आशा फाउंडेशन के 70 केंद्रों पर 1750 बच्चों को मिल रही निःशुल्क शिक्षा, बांटे पोषाहार पैकेट
By -
July 02, 2026
0
Tags: