निवाई के 6 केंद्रों पर आज लिपिक भर्ती परीक्षा: 2640 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को निवाई में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपखंड मुख्यालय पर बनाए गए 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2 हजार 640 अभ्यर्थी दो पारियों में परीक्षा देकर अपनी किस्मत आजमाएंगे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचन्द विजय ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ.टीना डाबी के निर्देशानुसार परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा की पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को दोनों पारियों में परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व गहन जांच एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का वितरण इस प्रकार रहेगा— उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में 600, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 432, रानी लक्ष्मीबाई कन्या कॉलेज में 576, भगत सिंह कॉलेज में 480, इमानुअल मिशन स्कूल में 312 तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शहर के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर के केंद्राधीक्षक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि परीक्षा से पूर्व नियुक्त अभिजागरों की बैठक आयोजित कर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द विजय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!