पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का 49वां जन्मदिन आज, गुंसी में होगा भव्य शुभकामना समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पीसीसी महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के 49वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 10 बजे गुंसी स्थित रामाज रिसाॅर्ट में जन्मदिवस शुभकामना समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को आमंत्रित किया गया है। जन्मदिन समारोह के दौरान प्रशांत बैरवा को शुभकामनाएं दी जाएंगी तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की संभावना है। इस अवसर पर सभी आगंतुकों के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का भी आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!