नापासर/बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर नापासर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गुमानाराम पुत्र पेमाराम नायक, उम्र 24 साल, निवासी गुसाईसर थाना नापासर है। आरोपी के खिलाफ नापासर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जिला एसपी की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नव पदस्थापित थानाधिकारी कविता पुनिया ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाधिकारी कविता पुनिया ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। फरार चल रहे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
नापासर पुलिस ने 5 हजार के इनामी गुमाना राम को किया गिरफ्तार, नए एसएचओ की पहली बड़ी कार्रवाई
By -
July 14, 2026
0
Tags: