मेंटेनेंस के चलते ग्रामीण क्षेत्र में 5 घंटे बिजली रहेगी गुल, कई गांवों की सप्लाई रहेगी प्रभावित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों में 5 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता हितेश खींची ने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस दत्तवास पर जीएसएस एवं फीडर के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इसके चलते दत्तवास जीएसएस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान दत्तवास, महाराज कंवरपुरा, जगसरा, हिंगोनिया, कुरावदा, शिवपुरा और राजधानपुरा सहित जीएसएस से जुड़े सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करें। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!