खेजड़ली उत्सव में बीकानेर जिला उद्योग संघ निभाएगा सक्रिय सहभागिता, 5 जुलाई को लगेंगे 11 हजार खेजड़ी के पौधे

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): जिला उद्योग संघ ने खेजड़ली उत्सव में सक्रिय सहभागिता निभाने की घोषणा की है। संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित व महासचिव विनोद जोशी को आश्वस्त किया कि 5 जुलाई को सुबह 6 से 10 बजे तक सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर के पास आयोजित 11 हजार खेजड़ी के पौधरोपण अभियान में संघ पूर्ण सहयोग देगा। पचीसिया ने संघ की समस्त सदस्य इकाइयों से इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खेजड़ी रोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बीच खेजड़ी ही एक ऐसा वृक्ष है, जो पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखता है। हमें वैचारिक जागरण मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक-एक खेजड़ी के पौधे को प्रकृति की स्तुति मानकर आहुति देनी है।
बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि लगाए जा रहे सभी खेजड़ी के पौधों की सुरक्षा व रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी मंच की रहेगी। जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराडू ने जानकारी दी कि खेजड़ली उत्सव के इस पर्व में पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले तीन पद्मश्री पर्यावरण मित्र भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में बीकानेर जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संगठनों, राजनैतिक संगठनों, विश्वविद्यालयों, स्कूल व कॉलेजों को भी आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!