24 साल से फरार डकैती का स्थायी वारंटी दिल्ली से गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): कोतवाली पुलिस ने 24 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गोविंद दास (38) पुत्र जोगेंद्र दास, निवासी इस्लामपुर, थाना प्रतापगंज, जिला सुपौल (बिहार) के खिलाफ 23 मई 2002 को कोतवाली थाने में डकैती व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। वारदात के समय आरोपी नाबालिग था और तभी से फरार चल रहा था। एसपी मृदुल कच्छावा व सिओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा। उसे बीकानेर लाकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम में हेड कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल प्रीतम, भागीरथ व जुबेर की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!