डूंगर कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा: 5 छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़े

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): राजकीय डूंगर कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पांच छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़ गए। विभिन्न छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर हुए इस उग्र प्रदर्शन से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। टंकी पर चढ़ने वाले छात्रों में राकेश गोदारा, दिनेश सारण, दिनेश चौधरी, सौरभ विश्नोई और भागीरथ चौधरी शामिल थे। टंकी के नीचे बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

*ये हैं सात सूत्री मांगें*

छात्रों ने खेल मैदान की व्यवस्थाओं में सुधार, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाने, प्रोफेसरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने समेत सात मांगें रखीं। आरोप है कि लंबे समय से मांग के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद टंकी पर चढ़े छात्र नीचे उतरे और स्थिति सामान्य हुई। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!