शादी का झांसा देकर 43 हजार की ठगी, एडिट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, 2 के खिलाफ केस दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


खाजूवाला/बीकानेर (मुकेश रामावत): खाजूवाला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक से 43,100 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एडिटेड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार माधो डिग्गी निवासी राजविंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 मई से 30 मई 2026 के बीच आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उससे विश्वासघात किया। इस दौरान आरोपियों ने एडिट किए गए फोटो और वीडियो तैयार कर लिए। फिर उन्हें परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवक से पैसे ऐंठे। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उससे 43,100 रुपये हड़प लिए। इसके साथ ही लगातार मानसिक दबाव बनाते हुए उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसी धमकियां भी दी गईं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुस्कान ठाकुर और सुरेंद्र सिंह, निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!