स्मार्ट मीटर कंपनी कार्यालय में आत्मदाह: 40 प्रतिशत झुलसे युवक की पीबीएम में मौत, परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, सड़क पर धरना

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में स्थित एक स्मार्ट मीटर कंपनी के दफ्तर में मंगलवार को हुए आत्मदाह के मामले में इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पीबीएम अस्पताल में भर्ती करीब 40 प्रतिशत तक झुलसे युवक की मौत से परिजनों में गुस्सा फैल गया। घटना के वक्त वहां मौजूद स्टाफ ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि वह पिछले करीब एक साल से इसी कंपनी में काम कर रहा था। लक्ष्मण सिंह की मौत के बाद परिवार के लोग और समर्थक सड़क पर उतर आए। उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजन न्याय मिलने तक धरने पर बैठे हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!