नोखा पुलिस की बड़ी कामयाबी: पटवारी भर्ती घोटाले में 2 साल से फरार निलंबित पटवारी गिरफ्तार, एसओजी को सौंपा

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा थाना में नए सीआई गोविंद सिंह के पदभार संभालते ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नोखा पुलिस ने पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में 2 साल से फरार चल रहे एक निलंबित पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र तुलसाराम बिश्नोई उम्र 34 साल के रूप में हुई है। वह पुलिस थाना झाब, जिला जालौर का निवासी है और पटवारी पद पर कार्यरत रहते हुए निलंबित किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ एसओजी द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर एफआईआर दर्ज है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। नोखा थाना पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला सीधे एसओजी से जुड़ा हुआ है। इसलिए गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिनेश को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए एसओजी टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। सीआई गोविंद सिंह ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस अब इस मामले में आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!