झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में (श्री श्याम फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विशम्बर दयाल अग्रवाल के सौजन्य से) चावो दादी मंदिर परिसर में नेत्र चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में टिबड़ा आई हॉस्पिटल टीम द्वारा 231 रोगियों की आंखों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां एवं 125 रोगियों को चश्मे वितरण किए गए। 22 मोतियाबिंद रोगियों का चयन किया, जिनके ऑपरेशन सोमवार को कराए जाएंगे। अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल टीम द्वारा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप, दमा, श्वास के 124 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
3/related/default