स्मार्ट मीटर कंपनी के 2 अधिकारियों पर मुक्ता प्रसाद नगर थाने में हत्या का केस दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): स्मार्ट मीटर कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि नौकरी से हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। अनूपगढ़ निवासी रेवंत सिंह ने मुक्ता प्रसाद नगर थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा लक्ष्मण सिंह स्मार्ट मीटर कंपनी में इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। 1 जुलाई को उसे नौकरी से हटाने का आदेश मिला था। इसी सिलसिले में वह जानकारी लेने बीकानेर स्थित कंपनी के डिवीजन ऑफिस पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि वहां लक्ष्मण सिंह के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे लक्ष्मण को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 जुलाई को पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रेवंत सिंह की रिपोर्ट के आधार पर नितीश माथुर और एकरार पंवार के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!