डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): यहां के सामाजिक संगठन "रामचंद्र गोयनका स्कूल पूर्व सहपाठी समूह" के आगामी 2 अगस्त को होने वाले छठे वार्षिक स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर समूह सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। शंकर लाल शर्मा, मुकेश पारीक, सुभाष चंद्र भूत, हुसैन खान, महेश सिंह बडगूजर, सीताराम जीनगर, सत्तू सिंह उदावत, मांगीलाल उदावत एवं रामजीलाल जांगिड़ की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समारोह से जुड़े कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। डूंडलोद के सामुदायिक भवन में होने वाले इस आयोजन में 16 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नवलगढ़ के बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षकों का सम्मान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सहपाठी समूह के सौजन्य से वर्ष पर्यन्त सघन वृक्षारोपण करने के अलावा अब तक हुए वार्षिक समारोहों में शिक्षक, मिलिट्री एवं पैरामिलिट्री स्टाफ, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया जा चुका है।
2 अगस्त को होगा सहपाठी समूह का छठा वार्षिक समारोह: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
By -
July 22, 2026
0
Tags: