झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी लगे गमलों का वितरण श्रीमती गिन्नी देवी राधा वल्लभ जी खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से बुधवार प्रातः 11.30 बजे मान नगर एवं आसपास की एरिया में वरिष्ठ लायन सदस्य ओमप्रकाश जांगिड़, सीए मनीष मित्तल एवं महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सत्यदेव दड़िया के सान्निध्य में किया गया। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी एवं लायंस क्लब झुंझुनू अध्यक्ष ने बताया कि तुलसी लगे गमलों का पिछले कई वर्षों से लगातार शहर की चुनिन्दा विभिन्न एरिया एवं विभिन्न कांप्लेक्सो में वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन्हें भी तुलसी लगे गमला लगा लेना हो चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर आकर ले सकता है।
मान नगर एवं आसपास की एरिया में तुलसी लगे गमलों का वितरण श्रीमती गिन्नी देवी राधा वल्लभ जी खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से कियाl
By -
July 22, 2026
0
Tags: